Param Sundari Release Date: थिएटर्स में इस दिन दस्तक देगी जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी, मेकर्स ने लॉक कर दी रिलीज डेट

Param Sundari Release Date: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले लुक के रिलीज़ होने के बाद ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। हालाँकि, अब फैंसको इस नए ज़माने की प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। आइए बताते हैं इसकी नई रिलीज डेट

Param Sundari Release Date: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी 'परम सुंदरी' को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म जो जुलाई में ही रिलीज हो जानी थी वो अब अगस्त के आखिर तक खिसका दी गई है। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। जो अब पूरा हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर की है साथ ही फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी दी है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है ये मूवी

Param Sundari Release Date

Pic Credit: Maddock films

दिनेश विजान( Dinesh Vijan) प्रोड्यूस और तुषार जलोटा डायरेक्ट मूवी परम सुंदरी ( Param Sundari) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 25 जुलाई थी जो अब बदल दी गई है। निर्माता द्वारा जारी किए गए न्यू अपडेट में बताया है कि जान्हवी( Janhvi Kapoor ) -सिद्धार्थ( Sidharth Malhotra) की ये जोड़ी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। बुधवार को, निर्माताओं ने परम सुंदरी की रिलीज की तारीख में बदलाव की पुष्टि की। मैडॉक फिल्म्स ने X पर लिखा, "दिनेश विजान आपके लिए साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी लेकर आए हैं परमसुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में इसी के साथ कुछ देर में साल के सबसे दिल को छू लेने वाले गाने के साथ इसकी आत्मा को महसूस करें फिल्म का पहला गाना परदेसिया भी आज ही रिलीज हो रहा है।

End of Feed