वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया के रिश्ते को जान्हवी कपूर ने किया कन्फर्म, देवरानी बनाने को हैं रेडी!!

Veer Pahariya Dating Tara Sutariya: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों जिस कपल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया। ये दोनों ही स्टार अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इनके बीच क्या चल रहा है।

Veer Pahariya Dating Tara Sutariya: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतरिया( Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया( Veer Pahariya) के रिश्ते की खबर इन दिनों हवा में हैं। जब से दोनों स्टार्स को एकसाथ हाथ में हाथ डाले देखा है, तभी से इनके रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैल रही है। कभी पार्टी में तो कभी गणेश उत्सव पर इन दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। हालांकि कपल फैंस को अपने दिल की बात बताने में थोड़ा झिझक रहा है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने कुछ ऐसा किया कि जिसे देखने के बाद दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लग ही जाएगी।

Veer Pahariya Dating Tara Sutariya:

Image Source: Veer Pahariya Instagram

कुछ दिन पहले तारा सुतारिया ( Tara Sutariya) और वीर पहाड़िया( Veer Pahariya) ने एक साथ फोटोशूट कराया था। जिसमें दोनों ने फेस्टिव अटायर पहना था, दोनों ही स्टार्स साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। फोटोज में तारा और वीर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद लग रहा है कि कपल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। खास बात यह है कि वीर पहाड़िया की इन फोटोज को एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लाइक किया है। यही नहीं जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर( Khushi Kapoor) ने भी इन फोटोज को लाइक किया है। जिसे देखकर लग रहा है कि जान्हवी और खुशी दोनों को ही ये जोड़ी पसंद है।

End of Feed