Jailer worldwide Collection: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक्टर ने 72 साल की उम्र में नेलशन दिलीप कुमार की जेलर से जबरदस्त कमबैक किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। तमिल सिनेमा में जेलर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
Jailer Worldwide Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सवि करेगी आयुष का पर्दाफाश, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट
फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, विनायकन और वशंत राथी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
जेलर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
फिल्म में मोहनलाल,जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार कैमियो रोल में नजर आए। फिल्म में तमन्ना भाटिया का कोलावा सॉन्ग सुरपरहिट हो गया। फिल्म के गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
रजनीकांत ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले उनकी अन्नाथे रिलीज हुई थी। अन्नाथे में रजनीकांत के साथ कृति सुरेश मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी भाई- बहन के रिश्ते पर आधारित थी। जेलर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कड़ी टक्कर दे रही है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह के रोल से फैंस का दिल जीत लिया है।
