Amitabh Bachchan handwritten letter to Saiyami Kher: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को उनके डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से भी पहचाना जाता है, वह बॉलीवुड के नए प्रतिभाशाली सितारों की तारीफ करने में कभी नहीं चूकते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड एक्टर की मूवी 'घूमर' (Ghoomer) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटीक्स के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं, फिल्म को एक जबरदस्त स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ ही एक्ट्रेस सैयामी खेर की भी जमकर तारीफ हो रही है, उनकी लाजवाब एक्टिंग खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों से सैयामी खेर के लिए एक खत लिखा है, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है। इस खत में अमिताभ ने सैयामी की एक्टिंग और फिल्म में उनके प्रदर्शन की दिल खोल कर तारीफ की है। आइए सैयामी के पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बी ने की सैयामी खेर की जमकर तारीफ
सैयामी खेर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें अमिताभ बच्चन का खत नजर आ रहा है, इस लेटर में उन्होंने लिखा, 'प्रशंसा में - आपका धैर्य, आपकी ईमानदारी, आपकी बेहतरीन परफॉर्मेंस और घूमर में आपका टैलेंट। आपके लिए प्रशंसाएं कभी कम न हों।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से लेकर सैयामी खेर की भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
