Manoj Bajpayee Viral Video: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को इंडस्ट्री में लोग स्ट्रलिंग एक्टर्स का भगवान कहते हैं। हर एक एक्टर जो अभी अपनी पहचान बनाने में जुटा है वो मनोज बाजपेयी की जिंदगी की कहानी से इंस्पायर ह। बिहार के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाले मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। कई एक्टर्स ने बताया है कि मनोज बाजपेयी की जर्नी से वे काफी प्रभावित हुए और कभी हार नहीं मानी। इस बीच मनोज बाजपेयी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर बुलेट की स्पीड से वायरल हो रहा है।
Pic Credit- manav.mangalani (instagram)
मनोज बाजपेयी के पैरों में गिरे बड़े-बड़े स्टार्स
मनोज बाजपेयी की फिल्म जुगनुमा आ रही है जिसका मुंबई में प्रीमियर हुआ, इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज बाजपेयी फोटो क्लीक कराने के लिए स्टेज पर जा रहे हैं। जैसे ही मनोज स्टेज पर पहुंचते हैं अनुराग कश्यप, विजय वर्मा, जयदीप अहलावत और विनीत कुमार सिंह उनके पैरों को छूने लगते हैं। सभी का ये मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही है उनके पैर सबको छूने चाहिए।' बता दें कि अनुराग कश्यप और मनोज बाजपेयी की दोस्ती पुरानी है। अनुराग की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी ने सरदार खान का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया।
जुगनुमा कब होगी रिलीज
मनोज वाजपेयी की फिल्म जुगनुमा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म 80 के दशक में रहस्यमयी तरीके जंगलों में लगने वाली आग की गुत्थी की कहानी है। फिल्म जुगनुमा 12 सितम्बर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस मूवी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
