Jai Somnath Movie New Update: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर केतन मेहता (Ketan Mehta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जय सोमनाथ (Jai Somnath) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जय सोमनाथ को लेकर एक के बाद एक अपेडट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म जय सोमनाथ का एक पोस्टर सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर छा गया था। फिल्म के पोस्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच अब फिल्म जय सोमनाथ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Times now के हाथ फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर लगी है। (ये भी पढ़ें: Kesari Veer: सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी से दो-दो हाथ करते दिखेंगे Vivek Oberoi, ऑफर हुआ निगेटिव किरदार)
बंट गया केतन मेहता-संजय लीला भंसाली का काम
केतन मेहता एक बार फिर फिल्म जय सोमनाथ को लेकर चर्चा में है। फिल्म जय सोमनाथ में केतन मेहरा के साथ संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) भी काम करने वाले हैं। काफी दिनों से दोनों के रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इन सब के बीच सूत्र ने Times Now को बताया कि 'दोनों सिर्फ साथ काम नहीं कर रहे, बल्कि अपनी-अपनी क्रिएटिव सोच भी साथ ला रहे हैं। उनका मकसद भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी और शानदार फिल्म बनाना है।' सूत्र ने आगे बताया, 'इस समय केतन मेहता स्क्रिप्ट पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि कहानी सही इतिहास पर आधारित हो और हर चीज अच्छे से दिखाई जाए। वहीं भंसाली फिल्म की अलग और खास विजुअल दुनिया तैयार कर रहे हैं।' संजय लीला भंसाली पहले भी बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) और पद्मावत (Padmaavat) जैसी फिल्मों में शानदार सेट और भव्यता दिखा चुके हैं। उनकी कहानी दिखाने का तरीका हमेशा अलग और खास होता है। अब जय सोमनाथ (Jai Somnath) भी एक बड़ी और शानदार फिल्म बनती दिख रही है, जिसे सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया देखना चाहेगी।' (ये भी पढ़ें: Love & War: संजय लीला भंसाली ने सेट पर बढ़ाई सुरक्षा, बैन किए फोन्स, नहीं लीक होंगी रणबीर-आलिया-विक्की की पिक्स)
क्या है फिल्म की स्टोरी?
फिल्म की कहानी 1025–1026 के समय की है, जब महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था। यह फिल्म उस दौर की कहानी को दिखाएगी। फिल्म की कहानी आपको उस दौर की सच्चाई दिखाने वाली है। फिल्म का सेट काफी भव्य होने वाला है।

फिल्म जय सोमनाथ को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)
कब रिलीज होगी फिल्म?
जय सोमनाथ की अभी कोई अधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को साल 2027 में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म जय सोमनाथ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
