बॉलीवुड

Kesari Veer: सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी से दो-दो हाथ करते दिखेंगे Vivek Oberoi, ऑफर हुआ निगेटिव किरदार

Vivek Oberoi to Star in Kesari Veer: बॉलीवुड के गलियारों से अब को जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) की फिल्म 'केसरी वीर: द लीजेंड ऑफ सोमनाथ' (Kesari Veer: Legend Of Somnath) में मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की एंट्री करा दी है।

Image

Suniel Shetty-Vivek Oberoi-Sooraj Pancholi

Vivek Oberoi to Star in Kesari Veer: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी वीर: द लीजेंड ऑफ सोमनाथ' (Kesari Veer: Legend Of Somnath) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दोनों एक्टर्स को लीड रोल में देखा जाएगा। 'केसरी वीर' को कनु चौहान के बैनर चौहान स्टूडियोज के तहत बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए निर्माताओं ने प्रिंस धीमन को ओंबोर्ड लिया गया है। मेकर्स लंबे से फिल्म 'केसरी वीर' में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए अभिनेता की तलाश में लगे हुए थे। अब जो जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली स्टारर 'केसरी वीर' के मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को फाइनल किया है।

'वीर केसरी' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री

पिंकविला से कनु चौहान ने बात करते हुए विवेक ओबेरॉय की एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कनु चौहान ने बताया कि विवेक ओबेरॉय फिल्म 'केसरी वीर' में नेगेटिव रोल निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म 14वीं सेंचुरी में सेट किया जाएगा। विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में तुगलक वंश के प्रमुख सैनिक का रोल निभाएंगे, जो सोमनाथ मंदिर को लूटने, मंदिरों को नष्ट करने और हिंदुओं को मुस्लिम बनाने के लिए उनपर जुल्म करता है।

'केसरी वीर' की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर ली गई है। इस समय मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में हैं और फिल्म के वीएफएक्स पर फोकस कर रहे हैं। इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। अब इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय को विलेन का रोल निभाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article