मां के निधन के बाद जैकलीन फर्नांडिस का सहारा बने सुकेश चंद्रशेखर, दिल खुश करने के लिए तोहफे में दी ये खास चीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 09:26 AM IST

Sukesh Chandrashekhar Open Letter To Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस के एक्स बॉयफ्रेंड रहे ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक नया लैटर लिखा है। इस लैटर में सुकेश चंद्रशेखर एक्ट्रेस को एक गिफ्ट देने की बात करते नजर आए। साथ ही साथ सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के मां के निधन पर दुख भी जताया।

Sukesh Chandrashekhar Open Letter To Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हुआ था, इस घटना ने एक्ट्रेस को तोड़कर रख दिया है। जैकलीन फर्नांडिस मां के निधन के बाद से ही पैप्स के भी काफी कम नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस के एक्स बॉयफ्रेंड रहे ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस की मां के नाम पर एक खास तोहफा दिया है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही हैं।

Sukesh Open Letter To Jacqueline

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को दिया ये गिफ्ट

जैकलीन फर्नांडिस की मां का 6 अप्रैल को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद से एक्ट्रेस अपने आप और परिवार को संभालने में लगी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के एक्स लवर रहे सुकेश चंद्रशेखर का जेल से एक नया ओपन लैटर सामने आया है। इस पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि 'मैंने बाली में एक बड़ा टुकड़ा खरीद लिया, जहां पहले खेती होती थी। अब ये एक पूरा प्राइवेट गार्डन बन गया है, जिसका नाम किम्स गार्डन (Kim’s Garden) रखा है और ये जैकलीन के नाम पर है। मैं तुम्हें ये गार्डन आज ईस्टर गिफ्ट के तौर पर दे रहा हूं, मां की याद में। बेबी, इस बुरे वक्त में मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम्हारे आसपास के लोग दिखावा करेंगे कि वो तुम्हारे साथ हैं, लेकिन वो सिर्फ अपने फायदे के लिए ऐसा करते हैं। मुझे यकीन है कि तुम ये बात समझती हो।' इसके आगे उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन है कि मां हमारी बेटी के रूप में फिर से जन्म लेंगी।'

End of Feed