मुसीबत में पड़ी जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट, क्रू मेंबर्स ने लगाया बकाया पैसे नहीं देने का आरोप

जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट मुसीबत में फंस गई है। पूजा एंटरटेनमेंट ने हाल ही में बिग बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां प्रोड्यूस की थी। फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर्स ने प्रोडक्शन हाउस पर पिछले 2 साल से बकाया पैसा नहीं देने का आरोप लगाया है।

प्रोड्यूसर-अभिनेता जैकी भगनानी मुश्किल में हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले काम किया है। प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक उनके काम के बकाए पैसे का भुगतान नहीं किया है। क्रू मेंबर रुचिता कांबले ने इंस्टाग्राम पर लोगों से अपील की है कि जैकी और उनके पिता वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करें। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, मैं इस तरह के पोस्ट करने वालों में से नहीं हूं। लेकिन कभी-कभी लोगों के बारे में बताना जरूरी होता है। अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए और अपनी टीम और क्रू को इस तरह से संघर्ष करते हुए देखने के बाद मुझे ये पोस्ट मजबूर होकर करना पड़ा है।

अभी तक नहीं मिला क्रू मेंबर्स का बकाया पैसा

उन्होंने लिखा, पूजा एंटरटेनमेंट के अनप्रोफेशनल और अनैतिक व्यवहार को लंबे समय से सहन कर रहे हैं। वैष्णवी पारलिकर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, वह फिल्मों के प्रोडक्शन डिजाइन विभाग में काम करती हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने 2 साल पहले बहुत ही फेमस प्रोडक्शन हाउस के साथ एक फिल्म की थी। मैं अपने 100 क्रू मेंबर्स के साथ 2 सालों से अपने पेमेंट का इंतजार कर रही हूं। अभिनेताओं को तुरंत उनकी पेमेंट मिल जाती है क्योंकि वो एक्टर्स हैं। लेकिन हमारे सवालों का जवाब किसी भी प्रोड्यूस के पास नहीं है।

End of Feed