बॉलीवुड

Sonakshi-Zaheer की शादी से पहले 'रामायण' में हुई पूजा, वेडिंग आउटफिट की दिखीं पहली झलक

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोनाक्षी के घर रामायण में पूजा रखी गई। पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने वेडिंग डे पर क्या पहनने वाली हैं। इसका भी झलक देखने को मिली है।

Image

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो गई है। कपल ने 21 जून को मेहंदी का फंक्शन हुआ था। कपल के मेहंदी फंक्शन में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थी। सोनाक्षी के घर रामायण को दुल्हन की तरह सजाया गया था। एक्ट्रेस के घर में पूजा कपल के उज्जवल भविष्य के लिए पूजा रखी गई। घर के पूजा की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटो में पूनम सिन्हा पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं।

सोनाक्षी के घर पर हुई शादी से पहले पूजा

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग आउटफिट की पहली झलक भी सामने आ गई है। एक्ट्रेस अपनी शादी में लाइट कलर पिंक, ऑरेंज और पीच कलर की ड्रेसेज पहनने वाली हैं। इन कपड़ों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगेंगी। फैंस को एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार हैं। सोनाक्षी और जहीर कल यानी 23 जून को रजिस्टरार मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम को ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन रखा गया है।

वेडिंग आउटफिट की पहली झलक आई सामने

इस रिस्पेशन में कपल के दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। सोनाक्षी का परिवार भी शादी के हर फंक्शन में शामिल हो रहा है। पहले खबरें थे कि एक्ट्रेस की मां और भाई इस शादी में शामिल नहीं होंगे। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये सब अफवाह है। प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कुछ बातों को लेकर स्ट्रेस था। लेकिन अब सब ठीक है। हम सभी सोनाक्षी और जहीर की शादी से बेहद खुश है।

वहीं, सोनाक्षी के ससुर ने खुलासा कर दिया है कि एक्ट्रेस इस्लाम धर्म नहीं कबूल करेंगी। वो चाहते हैं कि दोनों बच्चे खुश रहे। सभी धर्मों में भगवान को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article