Salman Khan की मूवी में गर्दा उड़ाएंगे Jackie Shroff, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

Salman Khan Movie Update: सलमान खान और नयनतारा की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की इस फिल्म में अब दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की एंट्री हो गई है।

Salman Khan movie Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की मूवी का नाम शामिल है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इस बीच सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में 6 नवंबर को नहीं रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana)

salman khan  movie

जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री (pic credit-instagram/IMDb)

जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी श्रॉफ को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में सलमान खान के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है। जैकी श्रॉफ का किरदार काफी दमदार और कहानी के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि, पहले खबरें थीं कि वह फिल्म में मुख्य विलेन का रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी श्रॉफ के किरदार में किसी तरह का नेगेटिव शेड नहीं होगा। उनका किरदार फिल्म की मुख्य कहानी से सीधे जुड़ा हुआ है और इसे फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक बताया जा रहा है। ऐसे में जैकी श्रॉफ और सलमान खान को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।

End of Feed