Kaali Kheti Poster: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म का पोस्टर आउट, गांव में छाएगा खौफ का साया

Kaali Kheti Poster: जैकी श्रॉफ, शरद केलकर और नेहा सरगम की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kaali Kheti Poster: बॉलीवुड में अब डर और रहस्य का नया तड़का लगने वाला है। दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), दमदार कलाकार शरद केलकर और नेहा सरगम जल्द ही अपनी हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ (Kaali Kheti) में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने लगी है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान करते हुए पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में फिल्म की डरावनी और रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Drishyam 3 Advance Booking: ओपनिंग डे पर Ajay Devgn की फिल्म मचाएगी धमाल, धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?)

kaali kheti

‘काली खेती’ का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)

‘काली खेती’ का पोस्टर आउट

सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का पोस्टर आते ही छा गया है। इस पोस्टर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हरिस इम्तियाज खान के निर्देशन में बनी और सना खान के प्रोडक्शन में तैयार हुई फिल्म ‘काली खेती’ की कहानी गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यहां परिवार, पुरानी विरासत और दबे हुए राज मिलकर डर और रहस्य का ऐसा माहौल बनाते हैं, जो दर्शकों को बेचैन कर सकता है। फिल्म का नया पोस्टर भी इसी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है। हालांकि, मेकर्स ने पोस्टर के जरिए कहानी के असली राज से पर्दा नहीं उठाया है। इसकी रहस्यमयी तस्वीर दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करती है और फिल्म की कहानी जानने की उत्सुकता बढ़ाती है। बता दें कि यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed