जैकी श्रॉफ की Kaali Kheti की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी हॉरर फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2026, 01:43 PM IST

Kaali Kheti Release Date Postpone: जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ (Kaali Kheti) की रिलीज डेट बदल गई है। अब फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में आएगी।

Kaali Kheti Release Date Postpone: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) की अपकमिंग हॉरर फिल्म काली खेती (Kaali Kheti) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Kaali Kheti Release Date Postpone

फिल्म काली खेती की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन (Image Source: Kaali Kheti Movie)

कब रिलीज होगी 'काली खेती'?

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म काली खेती एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की रिलीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। खबर है कि फिल्म काली खेती की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसका ऐलान मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर के किया है। अब फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली थी। आपको बता दें कि फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के साथ कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आने वाले हैं और कहानी का बैकग्राउंड भी काफी अलग बताया जा रहा है।

End of Feed