Jab We Met Sequel: इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में शाहिद और करीना की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म में करीना ने गीत का ऑइकोनिक किरदार निभाया था। इस फिल्म ने करीना की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए थे। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल की लंबे समय से डिमांड कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जब वी मेट के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं।
shahid and kareena (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Jawan 2 के लिए इस साउथ एक्टर संग हाथ मिलाएंगे डायरेक्टर एटली, फिल्म से काट देंगे शाहरुख खान का पत्ता
Zoom Digital की रिपोर्ट के अनुसार, अष्टविनायक प्रोपराइटर राज मेहता ऑफ गांधार फिल्म जब वी मेट का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए शाहिद, करीना और इम्तियाज अली साथ आ रहे हैं। लेकिन इम्तियाज अली इसके सीक्वल को डायरेक्ट कर सकते हैं।
जब वी मेट के सीक्वल में नजर आएंगे शाहिद- करीना
इससे पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर एक फैन ने शाहिद कपूर से सोशल मीडिया पर पूछा था कि क्या आप इम्तियाज अली के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके जवाब में शाहिद ने स्मार्ट बॉय कहा था। अगर शाहिद -करीना बड़े पर्दे पर साथ में आते हैं तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों ने साथ में उड़ता पंजाब में साथ में काम किया था। लेकिन फिल्म में दोनों कहीं भी साथ में नजर नहीं आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना और शाहिद दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
