Exclusive: 'जाट' के प्रमोशन के दौरान किसानों को लेकर इमोशल हुए सनी देओल, कहा- 'तकलीफ भी सहेंगे, लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2025, 01:07 PM IST

Sunny Deol On Indian Farmer: फिल्म जाट (Jaat) फेम स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने जूम से की गई खास बातचीत के दौरान इंडिया में किसानों की दिक्कतों पर बात की और उनके हौसले की तारीफ की। सनी देओल का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Sunny Deol On Indian Farmer: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' (Jaat) को लेकर खूब चर्चा में हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में सनी देओल जमकर मेहनत कर रहे हैं। 'जाट' को लेकर सनी देओल के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। प्रमोशन के बीच सनी ने देश के किसानों की मुश्किलों पर भी अपनी राय रखी है। जूम को दिए एक खास इंटरव्यू में सनी ने किसानों की दिक्कतों पर बात की और उनके हौसले की तारीफ की। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने इंटरव्यू के दौरान किसानों को लेकर क्या-क्या बोला।

Jaat Sunny Deol farmer

सनी देओल ने किसानों को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म 'जाट' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान जूम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'हम सभी किसानों से जुड़ाव महसूस करते हैं। हम जाट हैं। मैं, मेरे पिता हम वहीं से ही हैं। जो हमारे लोग होते हैं, वो हर तरह की चीज को सहते हैं, लेकिन कभी हार नहीं मानते। तकलीफ भी सहेंगे, लेकिन चलते रहेंगे और रास्ता निकाल लेंगे।' सनी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बयान को शेयर करते हुए सनी देओल के फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed