बॉलीवुड इंडस्ट्री में सम्मान न मिलने पर छलका रणदीप हुड्डा का दर्द, एक से बढ़कर एक किरदार करने के बाद भी क्यों आजतक नहीं मिली सरहाना

Randeep Hooda Interview: रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव पर बात की। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। हाल ही में एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि उन्हें कभी सरहाना नहीं मिली।

Randeep Hooda Interview: अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म जाट( Jaat) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल( Sunny Deol) के साथ इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार किया है। अपने करियर में रणदीप हुड्डा ने एक से बढ़कर एक चैलिंजिंग रोल किया है। वह बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहे उन्होंने हॉलिवुड में भी अपने एक्शन का दम दिखाया है। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। हाल ही में एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि उन्हें कभी सरहाना नहीं मिली।

Randeep Hooda Interview

हाल ही में यूट्यूब पर एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने अपने करियर पर खुलकर बात की। उन्होंने इस इंटरव्यू में कई खुलासे किए जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने यह बताया है कि जब उन्होंने हॉलिवुड मूवी 'एक्स्ट्रैक्शन' में काम किया था उसमें वह हेम्सवर्थ के साथ नजर आए थे, जिसे सभी लोगों ने पसंद किया था, लेकिन रणदीप हुड्डा का कहना है कि बॉलीवुड में किसी ने भी उनकी सरहाना नहीं कि और उसकी तारीफ भी नहीं की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, एक्शन में उनके लिए सम्मान की भावना होती है, लेकिन किसी ने उसके बारे में बात नहीं की। ऐसा कहने के बाद हुड्डा ने आश्चर्य जताया कि क्या हिंदी फिल्म उद्योग को उनसे खतरा है।

End of Feed