Salman Khan के डॉगी पर Iulia Vantur ने लुटाया प्यार

Iulia Vantur Video: सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Salman सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। यूलिया वंतूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती रहती हैं। उनकी कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। इस बीच यूलिया वंतूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra को लेकर मेघना गुलजार ने लिखा लंबा पोस्ट, करीना-पृथ्वीराज के किरदारों का खोला राज)

salman khan dog

यूलिया वंतूर ने शेयर किया वीडियो (pic credit-instagram)

यूलिया वंतूर ने शेयर किया वीडियो

सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पालतू कुत्ते के साथ खेलती और उसे प्यार करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि यह सलमान खान का पालतू डॉग सुख है। यूलिया ने वीडियो में अपने प्यारे से डॉग फ्रेंड के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई। वह सफेद और फूले हुए फर वाले इस डॉग को गले लगाती और प्यार से सहलाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सबसे प्यारा प्यार... सुख। इंटरनेशनल डॉग्स डे की शुभकामनाएं उन सभी छोटे दिलों को, जो हमारी जिंदगी को प्यार और खुशी से भर देते हैं।”

End of Feed