Is Ayushmann in Varun's Bhediya 2: मशहूर निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म 'थामा' को मेकर्स ने 21 अक्टूबर के दिन रिलीज किया है। इस मूवी को मेकर्स ने एक नई कहानी, नए किरदार और एक अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ लोगों के बीच पेश किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस समय इंटरनेट पर वेयरवोल्फ का एक फाइट सीक्वेंस की क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस बात को सभी जानते हैं कि वेयरवोल्फ का किरदार वरुण धवन ने निभाया है। ऐसे में अब जो खबरें वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक फिल्म 'भेड़िया 2' में वरुण धवन और आयुष्मान खुराना के साथ ऑनस्क्रीन भिड़ंत हो सकती है।
Pics Credit: Instagram
'भेड़िया 2' में दिखेगी वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की जोड़ी...
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन ने भास्कर का किरदार निभाया था। 'थामा' में आयुषमन खुराना यानी अलोक, जिसे फिल्म में बेताल कहा जाता है उसकी फाइट वेयरवोल्फ से होती है। अभिषेक बनर्जी उर्फ जना बताता है कि भास्कर की सरकटे से हुई लड़ाई के बाद अपनी शक्तियां खो चुका है और उसे याद नहीं कि वेयरवोल्फ कैसा बना जाता है। भास्कर को अपनी शक्तियों को वापस लाने के लिए अब बेताल के खूब की जरुरत है। ऐसे करने से भास्कर की शक्तियां और बढ़ जाएंगी। ऐसे में दोनों के बाच तगड़ी फाइट होती है। इस फाइट सीक्वेंस के बाद लोगों को लग रहा है कि 'भेड़िया 2' में वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन भिड़ंत हो सकती है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' की बात करें तो इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब वरुण धवन को जल्द ही फिल्म 'भेड़िया 2' में अहम भूमिका में देखा जाएगा।
