ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) लंबे समय बाद मुंबई में स्पॉट हुए। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्टर के साथ बाइक पर मिस्ट्री गर्ल बैठी हुई नजर आईं। ईशान की मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्टर की तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि ईशान के साथ कौन लड़की थी। इसका खुलासा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ईशान अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
Ishaan Khatter (credit pic: instagram)
ईशान और मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए ईशान खट्टर, फोटो देख यूजर्स बोले- गर्लफ्रेंड है क्या?अनन्या पांडे ने एक - दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। दोनों एक- दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। अनन्या शाहिद और मीरा के भी काफी क्लोज थी। लाइगर की शूटिंग के दौरान अनन्या और विजय देवरकोंडा के रिलशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में थी। इस दौरान अनन्या और ईशान का ब्रेकअप हो गया था।
अनन्या संग रिलेशनशिप में थे ईशान
ईशान और अनन्या ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। ईशान अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। एक्टर ने कॉफी विद करण के शो में भी किसी तरह का कोई पर्सनल जवाब नहीं दिया था। दोनों अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं।
अनन्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुई थी। आदित्य और अनन्या लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे। दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। पैपराजी को देखते ही अनन्या अपने हाथ से चेहरे को छिपा लेती हैं।
