Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। फैंस शो से जुड़ा हर अपडेट जाने के लिए बेकरार रहते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया। सलमान ने जिया शंकर को फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि आप कैसे एल्विश को साबुन वाला पानी पिला सकती हो। जिया एल्विश से अपनी गलती के लिए माफी मांगती है। फैंस जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते जाद हदीद और फलक नाज बेघर हो गए हैं। इस बार डबल एलिमिनेशन होगा।
पिछले 2 हफ्तों से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। पहले खबरें आ रही थी कि आशिका भाटिया घर से निकल गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी के नाम को कंफर्म नहीं किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फलक और जाद के बाहर निकलने से खुश है। यूजर्स का कहना है कि शो से दो बोरिंग कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं।
फलक और जाद हुए घर से बेघर
घर में फलक की पर्सनैलिटी लोगों को देखने को नहीं मिली। सलमान ने समझाया भी था कि आपका कोई स्टैंड नहीं दिख रहा है। आप घर में खो गए हो। फलक की बहन शफाक भी उन्हें ये बात कह चुकी थी। जाद घर में कुछ खास एक्टिव नहीं दिखाई दिए। उनके लिए भाषा सबसे बड़ी दिक्कत है जिसे वो कई बार कह चुके है। शो से कौन बाहर होगा इसके लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा।
