बॉलीवुड

Kanguva से सामने आया साउथ सुपरस्टार सूर्या का फर्स्ट लुक, खूंखार लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 23, 2023, 02:06 PM IST

Kanguva Teaser: साउथ सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुआ की छोटी सी झलक सामने आई है। मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन पर कंगुआ से फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में सूर्या के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।

Image

Kangua first Look (credit pic: instagram)

Kanguva Teaser: साउथ सुपरस्टार सूर्या शिव कुमार का आज 48वां जन्मदिन हैं। सूर्या की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुआ के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन पर कंगुआ का टीजर शेयर किया है। एक्टर का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कंगुआ का टीजर ट्रेंड कर रहा है। कंगुआ में सूर्या के साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं।

कंगुआ के टीजर की शुरुआत एक जंगल से होती है। जहां पर जनजाति समुदाय का एक व्यक्ति सभी लोगों को मारता हुआ नजर आता है और उस जगह पर अपना कब्जा करना चाहता है। वहीं, दूर खड़े नाकाब पोस आदमी पर आगे से लिपटा भाला फेंका जाता है और वो उससे बचने के लिए भाग रहा होता है।

यहां देखें कंगुआ का फर्स्ट लुक

इस दौरान वो बेकाब हो जाता है और खुद को कंगुआ बताता है। कंगुआ कोई और नहीं सूर्या होते हैं। सूर्या को इस अंदाज में देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। उनका फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

कंगुआ में सूर्या और दिशा के अलावा योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कंगुआ को 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म को 3डी में रिलीज करेंगे। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article