बॉलीवुड

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म जल्द पार करेगी 50 करोड़ का आंकड़ा, जानें तीसरे दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 24, 2023, 09:48 AM IST

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। आइए जानते हैं ओपेनहाइमर ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की।

Image

Oppenheimer Box Office Collection (credit pic: instagram)

Oppenheimer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर धमाल मचा रही है। फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर के साथ बॉर्बी भी रिलीज हुई थी। लेकिन बॉर्बी का कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। ओपेनहाइमर वैज्ञानिक रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर बनी बायोपिक है।

रॉबर्ट जे ने वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान परमाणु बम का अविष्कार किया था। उन्हें फादर ऑफ एटॉमिक बॉम कहा जाता है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनेहाइमर ने तीसरे दिन 17. 50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने दूसरे दिन भी 14. 50 करोड़ का बिजनेस किया था।

50 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार करेगी ओपेनहाइमर

कुल मिलाकर फिल्म ने 49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में सिलियन मर्फीस ने ओपनेहाइमर का लीड रोल प्ले किया है। सिलियन ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। सिलियन के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मालेक समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ओपेनहाइमर का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म उन टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने भारत में अच्छा बिजनेस किया है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को रिलीज से पहले ही बज बना हुआ था। क्रिस्टोफर ने ओपेनहाइमर से पहले डेन कर्क और टेनेट जैसी शानदार फिल्मों को निर्देशन किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article