सिद्धार्थ-कियारा करने वाले हैं दूसरे बच्चे का स्वागत? Salman Khan ने कहा, 'जल्द ही एक और...'

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी को-स्टार तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'द वन' का प्रमोशन 'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ दूसरे बच्चे को लेकर मजेदार सवाल किया।

टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forest) को प्रमोट करने शो में पहुंचे थे। शो के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने सिद्धार्थ से उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने के एक्सपीरियंस को लेकर मजेदार सवाल किए। सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है और पिता बनकर कैसा लग रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)

Sidharth Malhotra And Kiara Advani To Welcome Second Child

जल्द दोबारा पेरेंट्स बन सकते हैं सिद्धार्थ-कियारा (Pic Credit: Instagram)

इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, 'बहुत अच्छा।' इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में याद दिलाया कि वह पहले भी सिद्धार्थ को बार-बार शादी करने की सलाह देते थे। उन्होंने कहा कि उस समय सिद्धार्थ शर्मीली दुल्हन बन गए थे। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने और कियारा आडवाणी ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते का राज सही समय पर खोला। इस पर सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि अब वही राज बच्चे में है।

End of Feed