Shraddha Kapoor के हाथ लगी Mohit Suri की धांसू फिल्म, जल्द हो सकती है घोषणा?

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2024, 03:17 PM IST

Shraddha Kapoor Next With Mohit Suri: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर को मुंबई में मोहित सूरी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मोहित सूरी की नेक्स्ट में श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई है।

Shraddha Kapoor Next With Mohit Suri: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। साल 2023 में एक्ट्रेस को रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों को श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में श्रद्धा कपूर को मुंबई में जाने-माने डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर को मोहित सूरी के मुंबई ऑफिस के बाहर देखे जाने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस ने नई फिल्म के लिए डायरेक्टर संग हाथ मिला लिया है। हालांकि श्रद्धा कपूर और मोहित सूरी की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें श्रद्धा कपूर को मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में अब लोग इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को फिर से धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।

End of Feed