शाहरुख खान के साथ होगी विशाल भारद्वाज की नेक्स्ट फिल्म, बोले 'इस बार चीजें फाइनल...'

Shah Rukh Khan-Vishal Bhardwaj collaboration: शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' का निर्देशन कर विशाल भारद्वाज लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विशाल भारद्वाज ने शाहरुख खान के साथ मूवी करने की इच्छा जाहिर की है।

Shah Rukh Khan-Vishal Bhardwaj collaboration: शाहरुख खान बॉलीवुड के उन हस्तियों में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर और एक्टर काम करने का सपना देखता है। 'पठान' से कमबैक करने के बाद शाहरुख खान बैक टू बैक सुपरहिट मूवीज दे रहे हैं। शाहरुख खान को लेकर खबरें बड़ी तेजी से फैल रही हैं कि वो मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ उनकी फिल्म में नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि विशाल भारद्वाज ने अभी तक शाहरुख खान के साथ कोई मूवी नहीं की। उन्होंने हाल ही में बातचीत के दौरान शाहरुख खान संग काम करने की इच्छा भी जताई है।

Shah Rukh Khan-Vishal Bhardwaj collaboration

Pic Credit: Instagram

शाहरुख संग मूवी बनाएंगे विशाल भारद्वाज

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान संग फिल्म होनी चाहिए। मैं शाहरुख खान संग कई कहानियों को लेकर चर्चा कर चुका हूं। वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं और वह एक बहुत ही प्यारे इंसान हैं। वह हमारे देश के सबसे आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।'

End of Feed