Triptii Dimri's Upcoming Movies: त्रिप्ती डिमरी का नाम अब धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होता दिखाई दे रहा है। 'मॉम' मूवी से इंडस्ट्री में शुरुआत करने के बाद से ही त्रिप्ती डिमरी एक के बाद एक बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं। 23 फरवरी के दिन त्रिप्ती डिमरी अपना 32वां जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको त्रिप्ती डिमरी की अपकमिंग मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर सकती हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
संदीप रेड्डी वांगा ने इस मूवी में प्रभास के अपोजिट सबसे पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था लेकिन मतभेद होने के कारण एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया और त्रिप्ती डिमरी को यह प्रोजेक्ट मिल गया। इस मूवी प्रभास और त्रिप्ती डिमरी को जोड़ी देखने क मिलेगी।
त्रिप्ती डिमरी की 'मां बहन' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जिसमें माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल पार्क' में त्रिप्ती डिमरी ने 'भाभी 2' का रोल प्ले किया था। अब इस मूवी के दूसरे पार्ट में भी त्रिप्ती डिमरी को अहम रोल में देखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा परवीन बाबी की बायोपिक में त्रिप्ती डिमरी को लीड रोल में देखा जाएगा। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि साउथ सुपरस्टार यश के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में त्रिप्ती डिमरी को अहम भूमिका में देखा जा सकता है।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के अपोजिट त्रिप्ती डिमरी को देखा गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर चुकी है।