बॉलीवुड

Don 3 Update: रणवीर सिंह के बाहर होते ही फरहान अख्तर कर रहे हैं 'डॉन' बनने की तैयारी, जानिए सच

Farhan Akhtar in Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक एक्टर रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फिल्म 'डॉन 3' में 'डॉन' बनने के लिए खुद फरहान अख्तर प्लानिंग कर रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Farhan Akhtar in Don 3: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' इंडस्ट्री की सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फरहान अख्तर ने इस मूवी को करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर से साथ क्रिएटिव इशू होने के बाद रणवीर सिंह 'डॉन 3' से बाहर हुए हैं। यह भी सुनने में आया है कि रणवीर सिंह के बाहर होते ही फरहान अख्तर ने शाहरुख खान से दोबारा संपर्क किया है। हालांकि 'डॉन 3' को लेकर आइन नई रिपोर्ट्स ने बिल्कुल अलग मोड़ ले लिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ है? जिस कारण यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

फरहान अख्तर बन सकते हैं नए 'डॉन'

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर के 'डॉन 3' के निर्देशक पद से हटने की अटकलें गलत हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। खबरें सामने आई थी कि शाहरुख खान 'डॉन' के रूप में वापसी करने को राजी हो गए हैं लेकिन उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट को एटली डायरेक्ट करें। हालांकि एक अंदरूनी सूत्र ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा है कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान ने शाहरुख से संपर्क नहीं किया था। सुनने में ऐसा आ रहा है कि फरहान अख्तर खुद अब इस मूवी में 'डॉन' का किरदार निभाने की प्लानिंग कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Kaabil 2: पूरी हुई ऋतिक रोशन स्टारर की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कर डाली पुष्टि)

फरहान खान खुद डॉन बनने की तैयारी कर रहे हैं, इन खबरों पर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 'डॉन 3' के लिए निर्माताओं ने रणवीर सिंह को साइड कर ऋतिक रोशन से भी बात की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फरहान अख्तर 'डॉन' बनकर दर्शकों की एंटरटेन करते हैं या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article