इस हैंडसम हंक के प्यार में दीवानी हुईं सारा अली खान? केदारनाथ से वायरल हुआ एक्ट्रेस का ये फोटो, पता चली सच्चाई!

Sara Ali Khan and Arjun Pratap Bajwa Dating Rumors: सारा अली खान ने हाल ही में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सारा अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रहे हैं।

Sara Ali Khan and Arjun Pratap Bajwa Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले कुछ समय से अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी लॉ प्रोफाइल बनाकर रखे हुए हैं। कार्तिक आर्यन के साथ ब्रेकअप के बाद से ही सारा ने दोबारा अपने रिलेशनशिप को लेकर खुद बात नहीं की है और न ही रूमर्ड बायफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं। हाल ही में उन्होंने केदारनाथ में जाकर दर्शन किए हैं। लेकिन जिस बात ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा वह उनका रूमर्ड बायफ्रेंड है। केदारनाथ की इस ट्रिप में वह अकेली नहीं बल्कि अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ नजर आई हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर दोनों का एक वीडियो वायरल होने के बाद डेटिंग की अफवाहें भी उड़ रही थीं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

Sara Ali khan and Aditya Pratap Singh Dating Rumors

क्या आदित्य प्रताप सिंह को डेट कर रही हैं सारा?

केदारनाथ की तस्वीरों में सारा और अर्जुन एक मंदिर में एक साथ प्रार्थना करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर ट्रिप से एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन वे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केदारनाथ से अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

End of Feed