बॉलीवुड

OMG: माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक सीन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, धक-धक गर्ल ने पकड़ लिए 'रूह बाबा' के कान

Kartik Aaryan and Madhuri Dixit Romantic Scene: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक साथ फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगे। इस बीच अब कार्तिक ने माधुरी संग रोमांटिक फिल्म करने की गुजारिश की है।

Image

Kartik Aaryan wants to do romantic scene with Madhuri Dixit

Kartik Aaryan on doing Romantic Scene with Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), विद्या बालन (Vidya Balan) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी नजर आने वाली है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस समय भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वह काफी इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

कार्तिक के बयान ने सभी को किया हैरान

इस बीच अब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कार्तिक और माधुरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कार्तिक कहते दिख रहे हैं कि वह माधुरी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में कास्ट होना चाहते हैं। इस बयान ने माधुरी के साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया है। यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करना चाहते हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मुझे लगता में मैं थोड़ा लेट हो गया हूं, पर मैं हमेशा से ही इनके साथ रोमांटिक सीन करना चाहता हूं। वैसे अभी भी लेट नहीं है, अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट आती है, तो मैं जरूर करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि कोई डायरेक्टर हमे चुने लीड एक्टर्स के तौर पर।' इस बीच कार्तिक का ये बयान सुनकर वहां मौजूद माधुरी दीक्षित, कार्तिक का कान पकड़ती हैं और काफी शॉकिंग रिएक्शन देती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दोनों के एज गैप को लेकर बात कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article