Madhuri Dixit to Play Serial Killer in Upcoming Psychological Thriller: बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने पिछले कुछ सालों में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शो और वेब शो में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। साल 2022 में रिलीज हुई द फेम गेम में भी माधुरी को पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि अब 'धक धक गर्ल' पहली बार एक 'साइकॉलोजिकल थ्रिलर' मूवी में नजर आने वाली हैं। मिडडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागेश कुकुनूर की एक साइकॉलोजिकल थ्रिलर में सीरियल किलर की भूमिका निभाने के लिए माधुरी दीक्षित से बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा किया गया है कि इस मूवी का नाम 'मिसेज देशपांडे' होने वाला है।
Madhuri Dixit to Play Serial Killer in Upcoming Phycological Thriller
यह भी पढ़ें- उलझ के क्लाइमेक्स के लिए जाह्नवी कपूर ने नंगे पैर लगाई थी 1000 मीटर की दौड़, भोपाल की सड़कों पर भागी थी एक्ट्रेस
अब सीरियल किलर बनेंगी माधुरी दीक्षित?
सूत्र के हवाले से कहा गया, 'इस फिल्म की कहानी में पुलिस एक सीरियल किलर को हायर करती है और दूसरे सीरियल किलर के प्लान को समझने और उसे पकड़ने की कोशिश करती है। यह एक फ्रांसीसी सीरीज का रीमेक होने वाला है।' रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर सब कुछ सही हुआ तो फिल्ममेकर मानसून के बाद इस सीरीज पर काम शुरू कर सकते हैं।
नागेश कुकुनूर इससे पहले सिटी ऑफ़ ड्रीम्स सीरीज़ का भी निर्देशन कर चुके हैं। वहीं माधुरी आखिरी बार डांस रियलिटी शो, 'डांस दीवाने 4' में जज के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा वह भूल भुलैया 3 में भी विद्या बालन के साथ एक डांस फेस ऑफ में नजर आ सकती हैं.
