बॉलीवुड

एक बार फिर शादी तक नहीं पहुंच पाया Shraddha Kapoor का प्यार! क्या Rahul Mody संग हुआ एक्ट्रेस का ब्रेकअप?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 5, 2024, 01:00 PM IST

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी संग रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में रहा है। इस बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड के इस कपल का ब्रेकअप हो गया है। आइए इन रिपोर्ट्स की वजह जानने की कोशिश करते हैं।

Image

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Break Up Rumors

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है। यह खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्त्री 2 (Stree 2) एक्ट्रेस ने राहुल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। सिर्फ राहुल ही नहीं, उन्होंने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके पेट डॉग के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। इस बीच, राहुल ने अभी तक एक्ट्रेस को अनफॉलो नहीं किया है।

अभी कुछ समय पहले ही दोनों एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है या यह उनकी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Release) के प्रमोशन की एक स्ट्रैटेजी है। आज सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के ब्रेकअप को लेकर ही बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लगभग ऑफिशियल करने के बाद श्रद्धा ने राहुल को अनफॉलो कर दिया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

क्या सच में हुआ श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप?

अभी तक श्रद्धा कपूर की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। न ही उन्होंने राहुल मोदी संग रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था और न ही अब ब्रेकअप पर कोई बात की है। हालांकि शादी पर पूछे गए सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था कि जब वह चाहेंगी तब उनकी शादी हो जाएगी।

End of Article