Malaika Arora Enjoying Holiday in Maldives: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों मालदीव्स में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स की बेताबी बढ़ गई हैं। इन स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज पर मलाइका अरोड़ा के फैन्स का भी दिल आ गया है। यही नहीं मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई स्नैपशॉट्स शेयर किए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने जो पिक्स शेयर की हैं उनमें से एक मैं वो लक्जरी रिसॉर्ट के डेक पर एक झूले को दिखा रही हैं, वहीं दूसरी में स्पा कॉर्नर दिखाया गया है। मलाइका अरोड़ा की इन पिक्स को देखने के बाद कई फैन्स का भी हॉलिडे एन्जॉय करने के लिए मालदीव्स जाने का मन करने लगा है। मलाइका अरोड़ा की जो सबसे फोटो वायरल हुई है, उसमें एक्ट्रेस का बोल्ड बिकिनी लुक नजर आ रहा है। इन पिक्स के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। काफी समय से दोनों को किसी भी पार्टी और इवेंट्स में एक साथ मौजूदगी जाहिर करते हुए नहीं देखा गया है। कुछ दिनों पहले एक फैशन शो इवेंट मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ में देखा गया था लेकिन दोनों आपस में बात करते हुए नजर नहीं आए थे। हालांकि अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बात नहीं की है।
