बॉलीवुड

उलझ के क्लाइमेक्स के लिए जाह्नवी कपूर ने नंगे पैर लगाई थी 1000 मीटर की दौड़, भोपाल की सड़कों पर भागी थी एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म उलझ (Ulajh) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को लेकर निर्देश सुधांशु सरिया (Sudhanshu Saria) ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए जाह्नवी ने कितनी मेहनत की है।

Image

Janhvi Kapoor (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की हाल ही में फिल्म उलझ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी के साथ रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जाह्नवी ने आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में जाह्नवी ने पहली बार डिप्लोमैट का रोल प्ले किया है। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की डिटेल्स सामने आई है।

जाह्नवी कपूर ने उलझ के क्लाइमेक्स सीन के लिए भोपाल के भीड़भाड़ वाले इलाके में नंगे पैर दौड़ लगाई थी। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस सीन के लिए एक्ट्रेस ने करीब 1000 मीटर तक दौड़ लगाई थी। इस सीन के लिए कई बार टेक देने पड़े थे।

भोपाल की सड़कों पर नंगे पैर दौड़ थीं जाह्नवी

एक्ट्रेस को इस सीन को शूट करते हुए काफी चोट भी आई थी। हमारी फिल्म का ज्यादातर सीन लंदन में शूट हुआ है। लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स सीन भोपाल में शूट हुआ। क्लाइमेक्स सीन के शूट होने से एक रात पहले बहुत बारिश हुई। बारिश की वजह से सेट बर्बाद हो गया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द तेलुगु फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। पहली बार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी साथ में काम कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article