क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif? पत्नी से मिलने लंदन की उड़ान भरेंगे Vicky Kaushal!

Is Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में कटरीना कैफ की एक फोटो लंदन से सामने आई है, जिसमें उन्हें लॉन्ग ओवरकोट पहने हुए देखा जा सकता है। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं।

Is Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों चर्चा में हैं। इंटरनेट पर जो खबरें वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक कटरीना कैफ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें तब वायरल हुईं, जब उनकी एक फोटो लंदन से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कटरीना कैफ की इस लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। फोटो के सामने आते ही कटरीना कैफ की प्रेग्नेंट होने की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

इस फोटो में कटरीना कैफ लॉन्ग ओवरकोट पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में कटरीना कैफ को देखने एक बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस ने बेबी बंप को हाईड करने के लिए ओवरकोट कैरी किया है। सुनने में आ रहा है कि विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ से मिलने लंदन जाएंगे। एयरपोर्ट से उनकी कुछ पिक्स भी सामने आई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल को ब्लू जीन्स और शर्ट में देखा गया था। हालांकि यह भी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि विक्की कौशल ने लंदन की उड़ान भरी है या फिर वो चंडीगढ़ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए जाएंगे।

End of Feed