रणवीर सिंह के बाद Hrithik Roshan के हाथ लगी 'Don 3' !! निभाएंगे फरहान अख्तर की फिल्म में लीड रोल

Is Hrithik Roshan Doing Don 3: ऋतिक रोशन ने हाल ही में बताया कि वो 'अच्छे इंसान' वाले रोल निभाकर थक चुके हैं। अब लोगों को लग रहा है कि वो 'डॉन 3' में नजर आ सकते हैं।

Is Hrithik Roshan Doing Don 3: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप-टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक निभा चुके हैं, जो दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन के कमेंट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो अपनी हीरो वाली पर्सनालिटी से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने खुद माना कि वो अब 'अच्छे इंसान' वाले रोल नहीं करना चाहते हैं। ऋतिक रोशन ने बताया है कि वो किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह रोल फरहान अख्तर की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक का है। यह वही किरदार है जिसे ऋतिक रोशन ने खुद सालों पहले निभाया था। (इसे भी पढ़ें: Peddi box office Day 1: ओपनिंग डे पर राम चरण स्टारर ने मारी सेंचुरी, इतने करोड़ पहुंचा आंकड़ा)

Hrithik Roshan in Don3

ऋतिक रोशन बनेंगे 'डॉन' (Pic Credit: Instagram)

'अच्छे इंसान' वाले रोल कर थक चुके हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि वो किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। ऋतिक ने लिखा, 'अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं। मेरे मन में जो जवाब आया तो मैं खुद हैरान रह गया। 'लक बाय चांस' का जफर याद है? बस वही रोल।' ऋतिक रोशन को जो रोल मिल रहे हैं वो उनसे ज्यादा सन्तुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन डायरेक्टर मुझे केवल अच्छे इंसान का रोल करते हुए देखना चाहते हैं।' उन्होंने इसे 'दुखद' बताया।

बन सकते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में डॉन

ऋतिक रोशन के इस कमेंट के बाद अब लोगों को लगने लगा है कि क्या इशारा 'डॉन 3' की तरफ तो नहीं है? कई लोगों ने ऋतिक रोशन के इस पोस्ट को अब 'डॉन 3' से जोड़ना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि फरहान अख्तर आने वाले दिनों में ऋतिक रोशन को 'डॉन 3' में नए 'डॉन' के तौर पर कास्ट कर सकते हैं। रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद भी ऋतिक रोशन के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें सामने आई थीं। (इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box office Prediction Day 1: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

End of Feed