Alia Bhatt ने किया Met Gala 2023 में डेब्यू, दीपिका पादुकोण की पोस्ट देख क्यों भड़क गए फैंस?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 08:15 AM IST

Alia Bhatt at met gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज मेट गाला 2023 में अपना डेब्यू कर लिया है। आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से सुर्खियां बटोर ली हैं। फैंस आलिया के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस भड़क गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट ने किया मेट गाला 2023 में डेब्यू।
  • दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर भड़के यूजर्स
  • फैंस ने लगाया दीपिका पर इनसिक्योर होने का आरोप।

Alia Bhatt at Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने न्यूयॉर्क में हो रहे मेट गाला में अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आलिया को रेड कार्पेट पर देख फैंस अपना दिल हाल बैठे हैं, आलिया की एंट्री के बाद आस-पास खड़े फैंस भी उनके लिए हूटिंग करने लगे। व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर आलिया ने अपने डेब्यू से सुर्खियां बटोर ली हैं। रेड कार्पेट पर आकर आलिया ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिया है। मेट गाला में अपने एंट्री से पहले आलिया ने एक फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

alia bhatt debut at met gala 2023

alia bhatt debut at met gala 2023

इसके साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर Oscars 2023 से कुछ बिहाइंड द सीन्स फोटोज शेयर की हैं। जिन्हे देखने के बाद फैंस का मानना है कि वह आलिया से इनसिक्योर हैं। इसी वजह से मेट गाला में उनके डेब्यू से ठीक पहले ऑस्कर्स 2023 की फोटोज शेयर की हैं।

End of Feed