Irrfan Khan ने मरने से पहले पूरा नहीं कर पाया ये सपना, पत्नी Sutapa ने 5 साल बाद बताई पूरी सच्चाई

Irrfan Khan Death: न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और उनके दो बेटे बाबिल और अयान हैं। अब इरहान की पत्नी ने उनके आखिरी सपने के बारे में बात की है।

Irrfan Khan Death: इरफान खान को अपने होमटाउन जयपुर से गहरा लगाव था और उन्होंने लंबे समय से वहां एक एक्टिंग संस्थान खोलने का सपना देखा था। इसके साथ ही उनकी खेती और ऑर्गेनिक फसलें उगाने का भी शौक था। इरफान खान की पत्नी सुतापा ने आईएएनएस के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि इरफान के पास महाराष्ट्र में एक आम का खेत है और उनका प्लान था कि वह और भी जगहों पर फलों के बगीचे लगाएं। हालांकि उनका ये सपना अधूरा रह गया। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

Irrfan Khan's Last Dream

Irrfan Khan's Last Dream

सुतापा ने बताई इरफान खान की आखिरी इच्छा

सुतापा, 6 से 8 जनवरी तक जयपुर में आयोजित होने वाले इरफान थिएटर फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए जयपुर में थीं। जब उनसे उनके गुणों के बारे में पूछा गया, तो सुतापा ने इरफान को एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने कभी किसी के प्रति गुस्सा नहीं रखा। सुतापा ने आगे कहा, 'उन्होंने कभी भी जिनके साथ काम किया, उनके बारे में बुरा नहीं कहा, औक कभी भी किसी चीज के बारे में शिकायत नहीं की।'

End of Feed