International Yoga Day 2026: शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार ने किया योगा, सुनील शेट्टी का बयान हुआ वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2026, 03:34 PM IST

Bollywood Stars International Yoga Day 2026: विश्व योग दिवस के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) समेत कई स्टार्स के योगा करते वीडियो सामने आए। तो वहीं कुछ स्टार्स ने योगा को लेकर बयान दिया।

Bollywood Stars International Yoga Day 2026: आज यानी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई योग करता नजर आ रहा है। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर से योगा करते लोगों के वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने योग को प्रमोट करने के लिए हिस्सा लिया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) समेत कई स्टार्स ने योगासन करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। तो चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स की वीडियो और फोटोज सामने आईं।

Bollywood Stars International Yoga Day 2026

योगा दिवस पर इन स्टार्स ने किया योगा (Image Source: ANI)

अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल

योग दिवस के अवसर पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी शामिल हुए। दोनों ने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर योगासन किए। अक्षय कुमार ने लोगों को फिट और स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग’ रखी गई है, जिसे देखते हुए यह कार्यक्रम और भी खास रहा। अक्षय कुमार का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed