इम्तियाज अली ने मिलाया पुष्पा 2 के खूंखार एक्टर संग हाथ!! तृप्ति डिमरी संग लड़ाएगा इश्क

Fahadh-Triptii in Intiaz's Movie: इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थीं, जिसके बाद उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था। ब्रेक के बाद इम्तियाज अली एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं और फहाद फाजिल-तृप्ति डिमरी (Fahad Faasil and Triptii Dimri) के साथ मिलकर एक फिल्म ला रहे हैं।

Fahadh-Triptii in Intiaz's Movie: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस दौर में दर्शकों को क्लासिक रोमांटिक मूवीज दी हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि उनकी पिछली कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थीं, जिसके बाद उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था। इम्तियाज अली ने इस ब्रेक के दौरान स्क्रिप्ट्स पर काम किया और अब वो दर्शकों के सामने एक रोमांटिक लव स्टोरी पेश करने के लिए तैयार हैं। पीपिंगमून की लेटेस्ट खबर की मानें तो इम्तियाज अली जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आएंगे, जिसमें तृप्ति डिमरी और फहाद फासिल मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

Triptii dimri to romance with Fahad in Imtiaz Ali Movie

इम्तियाज अली की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे फहाद फासिल

साउथ कलाकार फहाद फासिल पिछले कुछ समय से लगातार क्लासिक रोल्स डिलीवर कर रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। साउथ में इस वक्त फहाद फासिल का डंका बोल रहा है और अब वो बॉलीवुड में कमाल करने के लिए तैयार हैं। फहाद फासिल ने इम्तियाज अली की मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने का मन बनाया है। इम्तियाज अली एक्टर फहाद फासिल के फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ वो लम्बे समय से काम करना चाह रहे थे। अब उन्हें ये मौका मिला है, जिस कारण वो काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed