Ileana D'Cruz shows baby bump: बॉलीवुड अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। अदाकारा की लेटेस्ट फोटोज भी फैंस के बीच वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग उनके अच्छे स्वस्थ्य की कामना कर रहे हैं। इन फोटोज में इलियाना डिक्रूज काफी खुश नजर आ रही हैं।
Ileana D'Cruz ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
फैंस दे रहे हैं इलियाना डिक्रूज को बधाई
अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके चेहरे पर कमाल का ग्लो दिखाई दे रहा है, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं। फैंस इलियना डिक्रूज को बधाई दे रहे हैं और बोल रहे हैं वो अपने इस पीरियड को जमकर एन्जॉय करें क्योंकि ये पल दोबारा नहीं लौटेंगे। पहली प्रेग्नेंसी का पीरियड किसी भी हसीना के लिए स्पेशल होता है, जो हमेशा दिल के करीब रहता है।
सिंगल मॉम बनेंगी इलियाना डिक्रूज
अदाकारा इलियाना डिक्रूज जल्द ही सिंगल मदर बनेंगी। इलियाना कुछ वक्त पहले तक रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से इलियाना का नाम किसी के साथ भी नहीं जुड़ा है। अदाकारा सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और जल्द ही सिंगल मदर भी बन जाएंगी। अदाकारा ने जब प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब कई लोग चौंक गए थे लेकिन अब उनकी पिक्चर्स पर सभी प्यार बरसाते हैं।
