Ileana D'Cruz की प्रेग्नेंसी न्यूज सुनते ही फूटा फैंस का गुस्सा, पूछा- 'तुमने शादी कब की?'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 18, 2023, 08:48 AM IST

Ileana D'Cruz pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने शादी कब की है?

KEY HIGHLIGHTS
  • 'बर्फी' एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने सुनाई प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज।
  • इलियाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।
  • इलियाना की पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

Ileana D'Cruz pregnancy: इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने आज सुबह अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इलियाना का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी न्यूज (Ileana D'Cruz pregnancy) सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अब रिएक्ट कर रहे हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट सुबह से ही वायरल हो रही है। इलियाना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने शादी कब की है? इलियाना का इंस्टाग्राम पोस्ट इसी तरह के कमेंट से भरा हुआ है, जहां फैंस सवाल कर रहे हैं कि इस बच्चे का पिता कौन है? दरअसल एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए एक बार फैंस के कमेंट्स पर नजर डालते हैं।

Ileana D'Cruz pregnancy fans reaction

Ileana D'Cruz pregnancy fans reaction

इलियाना की प्रेग्नेंसी न्यूज पर फैंस ने उठाए सवाल

इलियाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जल्द आ रहा है, अपने बेबी से मिलने का अब इंतजार नहीं होता’। सोशल मीडिया पर अब फैंस से लेकर सितारे भी इलियाना को प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो सब तो ठीक है पर इस बच्चे का पिता कौन है? वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी शादी कब हुई?' इस बीच कई यूजर्स एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

Ileana D'Cruz pregnancy news

किसके साथ रिलेशन में हैं इलियाना?

इससे पहले खबर आई थी कि इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि, 2019 में यह पता चला कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। खबरों की मानें तो इलियाना को लंदन में रहने वाले एक मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल से फिर से प्यार हो गया है, जो कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई हैं। लॉरेंट को आखिरी बार मुंबई और राजस्थान में देखा गया था जहां उनकी बहन की शादी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सेबस्टियन और इलियाना रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed