IIFA 2025: 41 साल की करिश्मा तन्ना से फ्लर्ट करने लगे बोनी कपूर, VIDEO देख लोग बोले 'बुढ़ापे में जवानी छा रही...'

Boney Kapoor Flirting with Karishma Tanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) बीती रात आईफा अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुए, जहां उन्होंने करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के साथ जमकर पोज दिए। पोज देते-दोते बोनी कपूर रेड कार्पेट पर करिश्मा तन्ना के साथ फ्लर्ट करने लगे, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Boney Kapoor Flirting with Karishma Tanna: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर अक्सर अपने दोस्ताना अंदाज की वजह से मुश्किलों में फंस जाते हैं। वो जब भी मीडिया के सामने आते हैं तो किसी न किसी हसीना के साथ उनकी वीडियो जरूर वायरल होती है। बीती रात बोनी कपूर ने आईफा 2025 की शान बढ़ाई और रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। इस दौरान बोनी कपूर ने करिश्मा तन्ना के साथ भी फोटोज खिंचवाई। जब बोनी कपूर करिश्मा तन्ना के साथ पोज दे रहे थे तब उन्होंने एक्ट्रेस के हुस्न की थोड़ी सी तारीफ कर दी, जिस कारण अब उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल होना पड़ रहा है।

Boney Kapoor Karishma Tanna

जो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, उसमें बोनी कपूर करिश्मा तन्ना के हुस्न की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'इनके ग्लैमर का असर थोड़ा मुझ पर दिख रहा है या नहीं?' बोनी कपूर के मुंह से ये लाइन सुनकर करिश्मा तन्ना का चेहरा ला हो जाता है। भले ही करिशमा तन्ना को बोनी कपूर की ये लाइन अच्छी लगी हो लेकिन आम लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि बोनी कपूर खुद से इतनी छोटी हीरोइन से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed