Ibrahim Ali Khan To Romance With Khushi Kapoor For Karan Johar Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनके खाते में दो मूवीज जहां पहले से ही थीं तो अब वहीं तीसरी भी गिरती नजर आ रही है। दरअसल, इब्राहिम अली खान श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में कास्ट हो सकते हैं। दोनों की ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: करण जौहर की बेइज्जती करने पर भड़के सलमान खान, बोले- धर्मा प्रोडक्शन से नहीं
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर रोमांटिक-कॉमेडी मूवी तैयार करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें वह इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को लीड जोड़ी के तौर पर कास्ट कर सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए करण जौहर के करीबी सूत्रों ने कहा, "इस प्रोजेक्ट की योजना 'डायरेक्ट टू डिजिटल' के तौर पर की गई है, जिसे धर्मा की डिजिटल विंग ही प्रोड्यूस करने वाली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी और इसे शौना गौतम डायरेक्ट करेंगी। स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए मेकर्स ने लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत शुरू कर दी है।"
बता दें कि इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की इस अपकमिंग फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। हालांकि मूवी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स के दिमाग में अभी तक कई दमदार नाम आ चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "ये उन रोमांटिक कॉमेडी मूवीज में से होगी, जिसके लिए हिंदी सिनेमा जाना जाता है। हालांकि करण जौहर और उनकी टीम का मानना है कि ये मूवी बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बेस्ट होगी।"
