Janhvi-Mahima in Ibrahim Ali Khan's Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के डेब्यू करने के बाद उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) भी अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि इब्राहिम अली खान को जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' (Sarzameen) में देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल पूरी हो गौ है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इब्राहिम अली खान को अपने करियर को दूसरी फिल्म भी मिल गई है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान बड़े परदे पर बॉलीवुड की दो खूबसूरती हसीनाओं के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम अली खान ने अपनी इस नई फिल्म के लिए जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) संग हाथ मिलाया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार जान्हवी और महिमा ने इब्राहिम के साथ यह फिल्म साइन कर ली है। फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग की पूरी कर ली गई है। जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
सुनने में आ रहा है कि शशांक खेतान फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह एक लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म होगी। सूत्र ने फिल्म को जानकारी देते हुए बताया कि अभी सब कुछ रॉ स्टेज पर है और एक बार चीजें फाइनल होती है तो आगे का काम शुरू हो जएगा। बता दें फिल्म का प्लाट 'मैं तेरा हीरो' टाइप हो सकता है। फैन्स भी इस तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं
