Diwali Party में दिखा इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के बीच प्यार, वीडियो में गले लगाते दिखे रूमर्ड कपल

Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से वायरल हो रही हैं। इस बीच अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब एक बार फिर स्पॉट हुए हैं। दोनों अब एक साथ अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में नजर आ रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिन्होंने उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को जोर दे दिया है। पलक और इब्राहिम ने अभी तक इन खबरों पर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है, न ही उन्होंने इसे एक्सेप्ट किया है और न ही दोनों ने इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पर इब्राहिम और पलक के रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां है। दिवाली पार्टी की रौनक के बीच दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी एक्साइट कर दिया है। अब यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

Ibrahim Ali Khan Hugs Rumoured Girlfriend Palak Tiwari. Couple Captured Chatting With Vijay Varma, Tamannaah Bhatia

Ibrahim Ali Khan Hugs Rumoured Girlfriend Palak Tiwari. Couple Captured Chatting With Vijay Varma, Tamannaah Bhatia

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ने एक दूसरे को लगाया गले

रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी ने पलक और इब्राहिम को एक साथ स्पॉट किया है। इस वीडियो में इब्राहिम पार्टी के वेन्यू से बाहर आते हैं और पैपराजी के लिए पोज देते भी नजर आते हैं। उनका ये स्टाइलिश अवतार काफी पसंद किया जा रहा है। इब्राहिम ने काले रंग की जैकेट और पैंट पहनी हुई थी।

End of Feed