Khosla Ka Ghosla 2 से कटा हुमा कुरैशी का पत्ता, फिल्म में नए डायरेक्टर की हुई एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 17, 2025, 03:25 PM IST

Khosla Ka Ghosla 2 New Update: फिल्म खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2) से जुड़ी अभी हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है। मेकर्स फिल्म खोसला का घोसला 2 में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नई रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है।

Khosla Ka Ghosla 2 New Update: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला (Khosla Ka Ghosla) के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने मजेदार किरदारों और हल्की-फुल्की कहानी से दर्शकों का दिल जीता था। अब इसके सीक्वल फिल्म खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2) की तैयारी जोरों पर है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म खोसला का घोसला 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Khosla Ka Ghosla 2 New Update

Image Source: IMDb

'खोसला का घोसला 2' में होंगे बड़े बदलाव

फिल्म खोसला का घोसला 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म खोसला का घोसला 2 को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी उमेश बिष्ट (Umesh Bist) को सौंपी गई है जिन्होंने पगलैट (Pagglait) जैसी शानदार फिल्म बनाई थी। पहले फिल्म को डायरेक्ट करने वाले दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee) इस बार सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। खबर ये भी है कि हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) जिनके बारे में पहले कहा जा रहा था कि वो फिल्म में लीड रोल करेंगी अब इस प्रोजेक्ट से बाहर हो चुकी हैं। बोमन ईरानी (Boman Irani) जो पहली फिल्म में विलेन के रोल में थे, सीक्वल में वापसी कर रहे हैं। अब मेकर्स को फीमेल लीड की तलाश में हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हुमा कुरैशी के फैंस उदास नजर आ रहे हैं।

End of Feed