ओम राउत की नई मूवी में Ajay Devgn संग दो-दो हाथ करते दिखेंगे Hrithik Roshan, बड़े परदे पर मचेगा तहलका

Hrithik-Ajay Join Hands for Om Raut's Next: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड डायरेक्टर ओम राउत ने अपनी नई मूवी के लिए इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स अजय देवगन (Ajay Devgn) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को फाइनल किया है। इस मूवी ऋतिक को अजय देवगन के अपोजिट विलेन के रोल में देखा जाएगा।

Hrithik-Ajay Join Hands for Om Raut's Next: ऋतिक रोशन और अजय देवगन (Ajay Devgn) दोनों ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर हैं। दोनों के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं उनके मुताबिक ऋतिक रोशन और अजय देवगन को एक साथ बड़े परदे स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा। 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद अब बॉलीवुड डायरेक्टर ओम राउत ने एक नई फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अजय देवगन को कास्ट करने का मन बनाया है।

Ajay Devgn and Hrithik Roshan

ओम राउत की नेक्स्ट में अजय देवगन संग नजर आएंगे ऋतिक रोशन

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत ने मराठा योद्धा बाजी प्रभु देशपांडे और पवनखिंड की लड़ाई की पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन को विलेन के रोल में देखा जाएगा। यह पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन इतने सालों में पहली बार अजय देवगन के सामने विलेन के रोल में नजर आएंगे। कई लोग पहले ही मराठी फिल्म 'पवनखिंड' देख चुके हैं, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। अब इसके हिंदी वर्जन में ऋतिक रोशन और अजय देवगन को साथ में देखा बेहद दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed