Saba Azad Dance Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसी के साथ हाल ही में सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वो रैंप वॉक पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद उन्हें लोगों द्वारा खूब ट्रोल किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये वीडियो को और लोगों के कमेंट को।
हाल ही में सबा आजाद (Saba Azad) दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक मके रैंप वॉक पर नजर आई थीं। जहां वो गाना गाने के साथ-साथ डांस करती हुई नजर आई, जिसके बाद उन्हें लोगों द्वारा खूब सुनना पड़ रहा है। सबा का ये डांस देख एक यूजर ने लिखा की ऋतिक भाई ने इस लड़की में क्या देख लिया। वहीं दूसरा यूजर लिखता है की ऐसा टैलेंट भगवान किसी को ना दे। ऐसे में सबा को अब अपने इस अजीबोगरीब डांस के चलत खरी खोटी सुनने को मिल रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है की सबा आजाद फंकी लुक में नजर आ रही हैं। जिसको लेकर एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा की रानू मंडल को तैयार कर के लाए हैं। हालांकि अभी तक अपने ट्रोलर को जवाब देते हुए सबा ने को रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स का दावा था की एक्ट्रेस और ऋतिक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए घर ढूंढ रहे हैं।
