Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच

राकेश रोशन ने कृष 4 को लेकर फैल रही उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें बताया जा रहा था कि ऋतिक रोशन ने इसे बनाने के लिए निर्माताओं से 500 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है।

एक्टर ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की कृष 4 कई सालों से चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले इस मूवी को लेकर ये खबर सामने आई थीं कि ऋतिक रोशन इसे बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से ये मूवी बंद हो गई है। बताया गया था कि ऋतिक रोशन ने कृष 4 के लिए आदित्य चोपड़ा से 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा था, जिस कारण यशराज बैनर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि अपने ताजा इंटरव्यू में डायरेक्टर राकेश रोशन ने इन खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि कृष 4 बंद नहीं हुई है। राकेश रोशन ने इंटरव्यू के दौरान उन अफवाहों की भी हवा निकाल दी, जिनमें बताया जा रहा था कि ऋतिक रोशन ने 500 करोड़ रुपये की डिमांड की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: 'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?)

Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच

Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच (Image Source: Social Media/Movie Poster)

Krrish 4 नहीं हुई है बंद, राकेश रोशन ने किया खुलासा

मिड-डे के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया है कि उनके बेटे ऋतिक रोशन ने कभी भी यशराज बैनर से कृष 4 के लिए 500 करोड़ रुपये की डिमांड नहीं की थी। राकेश रोशन ने कहा है, "ऋतिक ने कभी भी कृष 4 के बजट के लिए 500 करोड़ नहीं मांगे थे। ये सब बकवास बातें हैं।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: 'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी)

End of Feed