एक्टर ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की कृष 4 कई सालों से चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले इस मूवी को लेकर ये खबर सामने आई थीं कि ऋतिक रोशन इसे बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से ये मूवी बंद हो गई है। बताया गया था कि ऋतिक रोशन ने कृष 4 के लिए आदित्य चोपड़ा से 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा था, जिस कारण यशराज बैनर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि अपने ताजा इंटरव्यू में डायरेक्टर राकेश रोशन ने इन खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि कृष 4 बंद नहीं हुई है। राकेश रोशन ने इंटरव्यू के दौरान उन अफवाहों की भी हवा निकाल दी, जिनमें बताया जा रहा था कि ऋतिक रोशन ने 500 करोड़ रुपये की डिमांड की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: 'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?)
Krrish 4 नहीं हुई है बंद, राकेश रोशन ने किया खुलासा
मिड-डे के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया है कि उनके बेटे ऋतिक रोशन ने कभी भी यशराज बैनर से कृष 4 के लिए 500 करोड़ रुपये की डिमांड नहीं की थी। राकेश रोशन ने कहा है, "ऋतिक ने कभी भी कृष 4 के बजट के लिए 500 करोड़ नहीं मांगे थे। ये सब बकवास बातें हैं।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: 'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी)

Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच (Image Source: Movie Poster)
क्या Hrithik Roshan और Aditya Chopra के बीच हुई अनबन?
बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच में कृष 4 के बजट को लेकर अनबन हो गई थी। ऋतिक रोशन 500 करोड़ का भारी भरकम बजट मांग रहे थे जबकि आदित्य चोपड़ा कृष 4 का बजट 350 करोड़ तक रखने की डिमांड कर रहे थे। राकेश रोशन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। राकेश रोशन के अनुसार, "हमारा कृष दूसरी प्लेनेट पर है। हम सभी उसकी डेट्स का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वो फ्री हो जाएगा हम काम पर लग जाएंगे।"

Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच (Image Source: Instagram)
Hrithik Roshan खुद डायरेक्ट करेंगे Krrish 4
दर्शकों ने अब तक ऋतिक रोशन को एक एक्टर के तौर पर देखा है और उन्हें खूब सराहा है। हालांकि आने वाले वक्त में वो एक डायरेक्टर के तौर पर भी दिखाई देंगे। बीते साल राकेश रोशन ने ऐलान किया था कि उनका बेटा ऋतिक रोशन कृष 4 के साथ डायरेक्टर की गद्दी संभालेगा। ऋतिक रोशन कृष 4 को डायरेक्ट करने के लिए काफी वक्त से कमर कस रहे हैं। अब एक एक्टर के तौर पर तो उन्होंने दर्शकों का दिल जीता ही है लेकिन एक डायरेक्टर के तौर पर वो वही सफलता दोहरा पाएंगे या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन वो बताने के लिए ऋतिक रोशन को पहले अपनी कृष 4 शुरू करनी पड़ेगी जो काफी समय से अटकी पड़ी है। ऋतिक रोशन इसे मोटे बजट में बनाना चाहते हैं ताकि इसका वीएफएक्स वर्क हॉलीवुड स्तर का रहे। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि ऋतिक रोशन को मोटी रकम आदित्य चोपड़ा से मिल पाती है या नहीं? वैसे आप कृष 4 देखने के लिए उत्साहित हैं या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
